डिप्लोमा इन ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट का पाठ्यक्रम हुआ दो वर्ष का, प्रवेश तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी
सुनहरा अवसर
डिप्लोमा इन ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट का पाठ्यक्रम हुआ दो वर्ष का, प्रवेश तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख परिषद (UPSAHC) ने ‘डिप्लोमा इन ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट’ (DOA) पाठ्यक्रम की समयावधि और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने नेशनल कमीशन फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स (NCAHP) के नए दिशानिर्देशों के तहत पाठ्यक्रम की अवधि को संशोधित कर पुनः दो वर्ष कर दिया है। इससे पूर्व प्रस्तावित ड्राफ्ट में इस पाठ्यक्रम की कुल समयावधि 2.5 वर्ष (2 वर्ष शैक्षणिक अध्ययन व 6 माह की इंटर्नशिप) तय की गई थी, जिसे अब घटाकर अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि सहित कुल दो वर्ष कर दिया गया है।
इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत देते हुए प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। नेत्र स्वास्थ्य और आई केयर के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आजमगढ़ का प्रतिष्ठित नवजीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर एक उत्कृष्ट अवसर लेकर आया है। संस्थान की निदेशक पूनम सिंह के अनुसार, भंवरनाथ स्थित इस ख्यातिप्राप्त चिकित्सा संस्थान द्वारा संचालित पैरामेडिकल कोर्स ‘स्कूल ऑफ आप्टोमेट्री’ द्वारा प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा।