
वेदांता इंटरनेशनल स्कूल – आईकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बनकट पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योग सत्र का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री आलोक चतुर्वेदी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं संरक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी ने योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में आशा तैयब, शोमिता श्रीवास्तव, उजाला गुप्ता, रम्मन यादव, नारद, रियाज अहमद, सुनील चौरसिया, अनुराग यादव, विद्यावती, गिरिजा, उपासना राय, अनीता सिंह तथा बनकट पुलिस चौकी से आनंद यादव सहित पुलिस के जवान शामिल रहे।
इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, सुखासन, पद्मासन, बालासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, शशांकासन, शवासन, अर्ध चक्रासन एवं मार्जरी आसन का अभ्यास कराया गया।
योग सत्र के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ ली।
शिव गोविंद सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को बढ़ावा देते हैं।