नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन का किया गया निरीक्षण

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़ : सचिव/आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन डा0 रोशन जैकब द्वारा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के साथ जनपद आजमगढ़ में नवनिर्मित क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन का भौतिक निरीक्षण किया गया।

क्षेत्रीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला एवं कार्यालय भवन में वाह्य विद्युत संयोजन कार्य हेतु सचिव महोदया द्वारा अधिशासी अभियंता वि‌द्युत वितरण खण्ड प्रथम को 27 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रयोगशाला में लैब इंडिया प्रा० लि० द्वारा लैब फर्नीचर का कार्य किया जा रहा है। संबंधित फर्म के प्रतिनिधि को सचिव महोदया द्वारा 15 अप्रैल 2026 तक कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। भविष्य में प्रयोगशाला संचालित होने के पश्चात खाद्य एवं औषधि के नमूनों का विश्लेषण किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त (खाद्य) श्री हरिशंकर सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ श्री श्रवण कुमार मिश्र, सहायक आयुक्त (औषधि), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ श्री गोविन्द लाल गुप्ता, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-॥, आजमगढ़ श्री सुशील कुमार मिश्र, औषधि निरीक्षक, आजमगढ़ श्रीमती सीमा वर्मा, कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *