मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर खादी आश्रम से की खरीदारी

Azamgarh Azamgarhcity

सीएम योगी ने कुर्ते का कपड़ा खरीद किया नकद भुगतान

सीएम योगी ने यहां वस्त्रों-उत्पादों को भी देखा, बच्चों को दी चॉकलेट

खादी आश्रम में कार्यरत लोगों का जाना हाल

लखनऊ, 2 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने यहां खरीदारी भी की। उन्होंने कुर्ते का कपड़ा खरीदा और इसका नकद भुगतान किया। सीएम योगी ने यहां वस्त्रों-उत्पादों को भी देखा। उन्होंने खादी आश्रम में कार्यरत लोगों का हाल जाना। यहां आए लोगों को खादी खरीदने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों को चॉकलेट दी, उनकी पढ़ाई आदि के बारे में भी पूछा। बच्चों ने पैर छूकर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, पवन सिंह चौहान, उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *