Yonex सनराइज सब-जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 पूर्व विधायक राम दर्शन यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Uncategorized

आजमगढ़, 30 अक्टूबर 2026। जिला बैडमिंटन संघ, आजमगढ़ के तत्वावधान में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित चार दिवसीय Yonex सनराइज सब-जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन मुख्य दौर के मैच प्रारंभ हुए जिसमें खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए पूर्व विधायक एवं अपने समय के स्थापित एवं लोकप्रिय खिलाड़ी श्री राम दर्शन यादव जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुलाब चौहान जी ने पूरे प्रदेश से पधारे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन अपनी गरिमामयी उपस्थित द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन उद्बोधन में कहां कि कुश्ती वॉलीबॉल और कबड्डी खेलने वाले जनपद में उत्कृष्ट प्रदेश स्तर का बैडमिंटन खेल का आयोजन काबिले तारीफ खासतौर से महिला सशक्तिकरण के दौर में एक बड़ी संख्या में बालिका खिलाड़ियों का प्रतिभाग खेल के क्षेत्र में भी बेटियों की सफलता का नया आयाम है श्री यादव ने आयोजन सचिव सुश्री प्रज्ञा राय की तारीफ करते हुए कहां कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपने आप को स्थापित करने के बाद आयोजन सचिव के रूप में प्रज्ञा राय ने बहुत ही सुव्यवस्थित प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन किया हैl

कार्यक्रम में अतिथि के रूप के राजमन्यु यादव भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष दिव्यांश राय किशन सलमान अहमद रितिक सिंह बनारस से पधारे अंकित इलाहाबाद से पधारे संतोष पांडे राकेश सिंह कुमार समर्थ धर्मेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत जिला अंतर्राष्ट्रीय अंपायर एव रेफरी अजेंद्र राय पवन पांडे आरुष श्रीवास्तव ने किया l

प्रातः 8:00 बजे से शुरू हुए मैचो का दौर देर रात तक जारी रहा कल प्रातः 8:00 बजे से मैच प्रारंभ होंगे l

आज खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं:
बालक वर्ग में
आवयन हरललका सृजन यादव से १५-१०, १५-१३ जीते अक्षत गुप्ता आजमगढ़ करनवीर सिंह se १५-१३,१५-११ जीते
श्रेयांश मिश्रा लखनऊ दक्ष नागर नोएडा से १५-११,१५-०७ जीते अश्मित कुमार वाराणसी इशांत राय गाजीपुर से १५-०३, १५-०६ जीते कीर्तवान कौशिक मथुरा रेयांश त्रिपाठी १५-०६, १५-०७ जीते तेजस श्रीवास्तव अयोध्या विहान सिंह कानपुर १५-०५, १५-०८ जीते दिव्यांश सिंह गोरखपुर उत्कर्ष विश्वकर्मा आजमगढ़ १५-१२, १५-०५ से जीते इशांत गिल हापुड़ कार्तिक अग्रवाल गाजियाबाद १५-१०, १५-०८ se जीते
अभिराज सिंह कानपुर अंश विश्वकर्मा आजमगढ़ १५-०८,१५-०५ जीते
बालिका वर्ग में श्रीजा राजे प्रयागराज श्रेयांशी सिंह से १५-०८, १५-०७ जीती आरना द्विवेदी कानपुर वेदिका सिंह आज़मगढ़ से १५-०१,१५-०१ से जीती अम्बिका झा लखनऊ सना कपूर वाराणसी १५-०६,१५-१० से जीती आद्या वलेचा नोएडा सौरमी सिंह आज़मगढ़ से १५-१०,१२-१५,१५-१२ जीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *