जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गैस,डीजल व पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु बैठक सम्पन्न

Uncategorized

आजमगढ़: जनपद में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जनपद में आवश्यक ईंधन की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्देशित किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियां घरेलू गैस सिलेण्डरों की डिलीवरी गैस बुकिंग के सापेक्ष ही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी दिनों में प्रशासन द्वारा निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी स्थान या संस्थान पर घरेलू गैस का अनधिकृत वितरण पाया जाता है, तो संबंधित आपूर्तिकर्ता गैस एजेंसी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *