
समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं सांसद आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पवित्र त्योहार ईद के अवसर पर बदरका ईदगाह पर अलसुबह ही पहुंच कर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर उन्हें गले लगा कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सांसद यादव ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मिलकर आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
जहाँ ईदगाह पर लोगों से मिलकर बधाइयां दी तो वहीं शिब्ली मंजिल में जाकर ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए।
यादव समाजवादी पार्टी के विधायक श्री आलम बदी आजमी, विधायक गोपालपुर नफीस अहमद, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली,पूर्व मंत्री मरहूम वसीम अहमद, नगर पालिका के अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर,नदीम अहमद,मोहम्मद अशफ़र,मास्टर जाहिद बेग ,आदि के घर जाकर सेवइयों की मिठास चखी।
इस अवसर पर पार्टी के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ,अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जोरार खान,विपिन यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया तथा सभी को शांति और खुशहाली के साथ त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।