448 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, बरामद कर स्वामियों को किये सुपुर्द

Azamgarh Azamgarhcity News Uttar Pradesh

28 महीनों में 4650 मोबाइल खोजकर मालिकों को किए सुपुर्द, बरामदगी का आंकड़ा 11.22 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचा

आजमगढ़ जनपद में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित अभियान के अंतर्गत मई 2026 के दौरान कुल 448 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 94 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है, जिसके आधार पर मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी की कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में बरामद किए गए मोबाइल फोन रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 1407 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं फरवरी 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 28 महीनों में कुल 4650 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 11 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आजमगढ़ पुलिस की इस पहल से जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में भी लगातार सफलता मिल रही है।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *