लालगंज में सर्राफा कारोारी ने लगाया मारपीट व धमकी का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में एक सर्राफा कारोबारी ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, लालगंज निवासी सर्राफा कारोबारी शिवसागर बरनवाल शुक्रवार दोपहर अपनी दुकान पर पुत्र अपूर्व बरनवाल और ग्राहकों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान सोनू सोनकर अपने दो-तीन साथियों के साथ दुकान में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने अपूर्व बरनवाल के साथ मारपीट की। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपित फर्जी एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फंसाने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। शिवसागर बरनवाल ने देवगांव कोतवाली में तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा तथा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *