जनता परेशान, नगर पालिका मस्त”—कोट किला की बदहाल सड़क पर भारत रक्षा दल का हल्लाबोल

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोट किला की तरफ जाने वाली सड़क की मरम्मत करने की मांग को लेकर आज भारत रक्षा दल द्वारा एक ज्ञापन जिलाप्रशासन को दिया गया,
ज्ञापन देने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि उक्त सड़क वर्षों से खराब पड़ी हुई है ,इंटरलाकिंग टूटकर बिखर गया है,जगह गड्ढे हो गए है लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कत हो रही है, इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार सूचना और अनुरोध नगर पालिका प्रशासन से किया गया परंतु अभी तक नगर पालिका प्रशासन के कान पर जूँ नहीं रेंग रही, घर घर कूड़ा उठाने का अलग से शुल्क वसूलने वाली नगर पालिका के अध्यक्ष को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं सब मस्त हैं, आज जिलाधिकारी महोदय को मांग पत्र दे रहे ताकि अब उक्त सड़क की मरम्मत हो सके, इस टीम में प्रमुख रूप में धर्मवीर शर्मा , चन्द्र प्रकाश मौर्य, रामाशीष एडवोकेट, जैनेंद्र चौहान, जावेद अंसारी, दुर्गेश श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, महेन्द्र चौहान आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *