बेटियों को निःशुल्क दिखाई गई द केरला स्टोरी 2 फिल्म

Azamgarh Uttar Pradesh

सैनमैक्स सिनेमा,
विशाल मल्टीप्लेक्स,सिधारी में बेटियों को निःशुल्क दिखाई गई द केरला स्टोरी 2 फिल्म हिंदुत्व एवं धर्मजागरण गतिविधि कार्य निरन्तर करने को प्रतिबद्ध प्रदीप फील्डमार्शल और आनन्द चतुर्वेदी जी के सौजन्य से द केरला स्टोरी 2 फिल्म को सैनमैक्स सिनेमा,विशाल मल्टीप्लेक्स,सिधारी आजमगढ़ में 278 बच्चियों को दिखाया गया
केरल के बाद अब द केरला स्टोरी 2(गोज बियांड) राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य स्थान पर हिंदुओं के साथ हो रहे ऐसे पक्ष को जाग्रत करती है जो एक गुप्त और कुटिल उपक्रम है।
पाश्चात्य प्रभाव में आकर भारतीयों के पर–संस्कृति स्वीकार्यता को हथियार बनाकर भारतीय सनातन संस्कृति में विद्रूपता लाने का जो सभ्यता विरोधी कार्य तथाकथित सेकुलर घटकों ने किया है, उसका परिणाम यह है कि पर–संस्कृति स्वीकार्यता का स्थान अब स्व–संस्कृति विमुखता ने ले लिया है।
द केरला स्टोरी 2 फिल्म लव जिहाद और कपटपूर्ण, प्रलोभनकारी धर्मांतरण से नई युवा पीढ़ी को सतर्क करती है।
भारतीय सांस्कृतिक चेतना पर विभिन्न स्तरों से हो रहे कुठाराघात के प्रतिविधान एवं सतर्कता हेतु यह फिल्म श्लाघनीय(प्रशंसनीय) और अन्य फिल्म प्रोडक्शन हाउस के लिए अनुकरणीय है।
इसके लिए हम फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जिन्होंने ऐसे ज्वलंत मुद्दे को उठाते हुए फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है जिस पर अन्य फिल्म जगत से संबंधित लोग बात करने से भी डरते हैं।
ऐसी प्रेरणादायक फिल्म से लोगों के अंदर जागृति पैदा करने की कड़ी में रमाकांत जी भाई (जिला प्रचारक),राष्ट्रिय स्वंयसेवक संघ
रवि प्रताप सिंह (सह विभाग कार्यवाह), जनार्दन राय जी, राधामोहन गोयल जी (हिन्दू जागरण मंच) कृपामणि तिवारी जी, श्री आनन्द सिंह जी,विपिन सिंह जी व डा•पूनम तिवारी जी, (सचिव नारी शक्ती संस्थान),सिम्पल सिंह जी,शालिनी राय जी,स्नेहलता राय जी (प्राथमिक शिक्षिकायें)आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *