
आजमगढ़ : दिनांक 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज आजमगढ़ के मैदान में आजमगढ़ महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में आज जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की उपस्थिति में आजमगढ़ महोत्सव-2025 के लोगो, पोस्टर तथा थीम सॉन्ग को लॉन्च किया गया।