
आजमगढ़ : कलम के सिपाही आज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। खबर देने वाला आज खुद खबर बन गया लेकिन समाज ने साथ नहीं छोड़ा। हम बात कर रहे है हिन्दुस्थान न्यूज़ एजेंसी के जिला संवाददाता व ज़िलास्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार राजीव चौहान की जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से आज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे। परिवार को आर्थिक मदद की दरकार थी इसी बीच पत्रकार प्रेस परिषद के आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय और वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह दूत बनकर बीमार पत्रकार के इलाज के लिए मुहिम शुरू की है। जिसके बाद परिवार की उम्मीद जग उठी है।
बताते चलें कि पिछले एक दशक से आजमगढ़ जिले में हिन्दुस्थान न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता के रूप में सेवा दे रहे और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार राजीव चौहान गंभीर रूप से बीमार हैं। वह पिछले दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। वर्तमान में उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। कैंसर के साथ-साथ वे टाइफाइड से भी ग्रसित हैं, जिसके कारण उनके शरीर में इतनी कमजोरी आ गई है कि वे स्वयं खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं। बेहद गरीब परिवार से संबंध रखने वाले राजीव चौहान का परिवार 3 दशक से हॉकर (अखबार वितरण के कार्य) से जुड़ा रहा। और एक दशक से हिंदुस्थान समाचार एजेंसी में जिला संवाददाता है और मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। इनका न तो आयुष्मान कार्ड ही बना है। न शासन प्रशासन से कोई सहयोग ही प्राप्त हो पा रहा है। परिवार में पत्नी और छोटे बच्चे है। अब तक इलाज में पत्नी के जेवर गहने सब बिक चुके है। घर में बच्चों के खाने के लाले पड़े है।राजीव चौहान की पत्नी गुड्डी चौहान ने समाज के लोगों, पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं जनप्रतिनिधियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में परिवार को आर्थिक और मानवीय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से यथासंभव मदद कर राजीव चौहान के उपचार में सहयोग करने की अपील की है। सभी से यथासंभव मदद कर राजीव चौहान के उपचार में सहयोग करने की अपील की है।