मिशन शक्ति’ के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन

Azamgarh Uttar Pradesh

जनजागरूकता कार्यक्रम – मिशन शक्ति अभियान
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वासन्तिक नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 26.03.2026 को जनपद आजमगढ़ के संकल्प फाउंडेशन कार्यालय, गुरु टोला में एक जनजागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में श्रीमती अनु सिंह (जेंडर स्पेशलिस्ट) द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री संजय शाही द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे: 📞 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
📞 181 (वन स्टॉप सेंटर)
📞 1090 (वूमेन हेल्पलाइन)
📞 112 (आपातकालीन सेवा)
📞 108 (एम्बुलेंस सेवा)
📞 102 (स्वास्थ्य सेवा)
के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किए गए एवं इस कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद श्री मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा बहुएं भी उपस्थित रहीं।
👉 इस अवसर पर श्री मोहम्मद अफजल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ती नीतू सिंह प्रीति श्रीवास्तव, भानमती सोनकर, सुधा शर्मा, डिब्बन, शाहजहां, बेबी, आशा देवी, छाया सेठ, दीपा वर्मा, दुलारी देवी, गीता, लालमुनी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि वे पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *