खनन विभाग की वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में खनन विभाग की वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, शारदा खण्ड, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड, अधिशसी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग आजमगढ़, अधिशासी अभियन्ता, द्वारा प्रमुख अभियन्ता राज्य कृषि उत्पादन बाजार बोर्ड, 29-कबीर मार्ग लखनऊ, अधिशासी अभियन्ता यू०पी०डा०, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, अधिशासी अभियन्ता यूनिट 2 उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम, श्री सूरज कुमार खनन निरीक्षक उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि खनन विभाग की बकाया धनराशि का 50 प्रतिशत जमा करा दी गयी है, 50 प्रतिशत माह के अंत तक जमा करा दिया जाएगा। एन०एच०आई० विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इनके रवन्ना को किसी अन्य विभाग द्वारा इस्तेमाल किया गया है, जिसकी जांच हेतु विभाग द्वारा मुख्यालय को पत्रालेख प्रेषित कर कार्यवाही हेतु लिखा गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इस माह के अंत तक पूर्ण बकाया धनराशि जमा करा दी जाएगी। राजकीय निर्माण निगम द्वारा अवगत कराया गया कि माह के अंत में पूर्ण धनराशि जमा कर दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि बकाया धनराशि जमा हो गयी है, किन्तु पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण पोर्टल पर सो नहीं हो रही है। एक सप्ताह के भीतर अवगत करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *