अटल आवासीय विद्यालय,गम्भीरवन में कक्षा-06 व 09 के शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: श्रमायुक्त पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 हेतु परीक्षा परिणाम समिति,अटल आवासीय विद्यालय, आजमगढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार अटल आवासीय विद्यालय, गम्भीरवन आजमगढ़ के कक्षा-06 एवं कक्षा-09 के शैक्षणिक सत्र-2026-27 हेतु 08 मार्च 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया हैं।

कक्षा-06 में कुल 160 छात्र-छात्राओं का श्रेणीवार अनारक्षित श्रेणी से 42 छात्र एवं 42 छात्राएं, अन्य पिछड़ा वर्ग से 21 छात्र एवं 21 छात्राएं, अनुसूचित जाति वर्ग में 16 छात्र एवं 16 छात्राएं, तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से 01 छात्र एवं 01 छात्रा तथा कक्षा-09 में पार्श्व नामांकन के तहत कुल 61 छात्र-छात्राओं का श्रेणीवार अनारक्षित श्रेणी से 16 छात्र एवं 17 छात्राएं, अन्य पिछड़ा वर्ग में 08 छात्र एवं 08 छात्राएं तथा अनुसूचित जाति वर्ग से 06 छात्र एवं 06 छात्राएं, अटल आवासीय विद्यालय समिति, लखनऊ के मानक संचालन प्रकिया के संलग्नक 02 के तालिका- क्रमशः 01 एवं 02 के अनुसार प्रवेश हेतु चयनित हुए हैं।

प्रवेश प्ररीक्षा की चयन सूची परीक्षा परिणाम एन आई सी आजमगढ़ के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी हैं। सम्बन्धित अभिभावकगण/अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर घोषित परिणाम को देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *