पिता 7वीं शादी की तैयारी पर नाबालिग बेटे ने फेरा पानी,थाना में दी तहरीर

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले नाबालिक बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए अहरौला थाने में तहरीर देकर रोक लगाने की मांग की है। बेटे ने पिता पर जमीन बेचने के लिए एडवांस पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक छह शादियां कर चुके हैं, अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं। बेटे ने बताया है कि पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी, उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। अभी तक कुल छह शादियां कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में किए थे। छठवीं पत्नी कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगीं। जब पिता ने जमीन उनके नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगीं। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गईं। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है। इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपया एडवांस में भी ले लिया है। इसके पहले पिता आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। पिता का लिया गया कर्ज वह कई बार चुकता किया है। अभी वह 12वीं का छात्र है। पिता उसे जबरिया कमाने के लिए भेज दिए थे। अभी वह बाहर था और 12वीं की परीक्षा देने आया है। अब उसके पिता सातवीं शादी करने के लिए आमादा हैं और जगह जमीन भी बेचने के लिए एडवांस भी ले चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक द्वारा एक प्रार्थना पत्र मिला था जिसके माध्यम से उसने बताया कि उसके पिता सातवीं शादी करने जा रहे हैं इसके साथ ही कई अन्य आरोप लगाए जा रहे हैं प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वरासत और भूमि बंटवारे को लेकर विवाद है फिर भी गहराई से जांच चल रही है आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *