
आजमगढ़ 02 नवंबर– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने जनपद में में हो रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) को लेकर कल शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा ली जाए। कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए। सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों से बूथ लेबल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध करें, जो पुनरीक्षण कार्यों में बीएलओ का सहयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान एवं इनका संग्रहण समय से हो। डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृत मतदाताओं को लेकर पूरी सावधानी रखें। इसी प्रकार किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता न हो। उन्होंने कहा कि तहसीलदार/नायब तहसीलदार एक सप्ताह के अंदर जिस स्कूल में मतदान केंद्र/मतदेय स्थल बनाए गए हैं, उसकी सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर सत्यापन कर ले तथा जिस विद्यालय को गिराना है, उसको सूची से हटा दें, इसके लिए सभी मतदेय स्थलों का सही से स्थलीय निरीक्षण कर ड्रॉफ्ट प्रकाशन से पहले ही सम्भाजन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि नए बनाए गए मतदेय स्थल के भवन का चिन्ह्यांकन कर लिया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए की वह विवादित नहीं होना चाहिए।