मोहर्रम विवाद में 6 महिलाएं गिरफ्तार, मारपीट-पथराव और तोड़फोड़ का आरोप

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

आजमगढ़: दीदारगंज थाना पुलिस ने मोहर्रम के दौरान हुए मारपीट, पथराव, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जून को फुलेश गांव निवासी जिलाजीत सेठ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहर्रम पर्व के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर लगाए गए झंडे और लाउडस्पीकर हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने एकराय होकर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया, जिससे उनकी मोटरसाइकिल और मकान को नुकसान पहुंचा तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में नामजद आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को फुलेश बाजार तिराहा से छह वांछित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार महिलाओं में तरीकुलनिशा, अंजुम, सरीफुनीशा, रेहाना, तबस्सुम और रिजवाना शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले के अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *