जिलाधिकारी ने बुनकर विपणन केंद्र का निरीक्षण किया, इस दौरान सभी 133 दुकाने बंद मिली

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला कटरा में बन रही साड़ियों को देखने के लिए हथकरघा व पावरलूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने हथकरघा व पावरलूम पर बनने वाली साड़ियों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिया। उन्होने मजदूरों से उनकी मजदूरी के बारे में भी जानकारियां ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि रेशमी नगरी मुबारकपुर में बनने वाली साड़ियॉ बनारसी साड़ियों के नाम से जाना जाता है, जिसे मुबारकपुर वासियों ने आज भी जिंदा रखा है। जिलाधिकारी साड़ी व्यवसाईयों से बातचीत करते हुए रेशमी नगरी में बनी साड़ियों के कीमत, आयात व निर्यात के बारे में भी जानकारी लिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मुबारकपुर थाने के बगल में बने बुनकर विपणन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सभी 133 दुकाने बंद मिली, जिसको लेकर के जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त। उन्होने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए यह विपणन केंद्र बना हुआ है, उसका सदुपयोग नहीं हो रहा है, जिसके लिए टीम गठित करते हुए प्रमुख सचिव हथकरघा विभाग को पत्र लिखकर इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी और पात्र व्यक्तियों को विपणन केंद्र में बनी दुकानें आवंटित कराई जाएंगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुबारकपुर एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *