
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।
एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं-
प्रारंभिक क्षमता: लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष।भविष्य में विस्तार: 7 करोड़ यात्री क्षमता तक। कार्गो क्षमता: प्रारंभिक 2.5 लाख टन, आगे 15 लाख टन तक। मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो
डिजियात्रा आधारित डिजिटल सुविधाएं। एमआरओ लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सुविधाएं। नेट जीरो इमीशन और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन।
जनपद आजमगढ़ पर प्रभाव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद आजमगढ़ को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जैसे- जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी ) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी। स्थानीय उद्योग/कृषि/सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी ।युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
आर्थिक प्रभाव
यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ₹1 लाख करोड़ से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनकर उभरेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का अवसर मिलेगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी
जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है। प्रस्तावित मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) के माध्यम से जनपद आजमगढ़ के लिए आवागमन और भी सुगम होगा।
जनपद आजमगढ़ के उद्यमियों व व्यवसासियों ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उत्तर प्रदेश व आजमगढ़ के लिए एक सौगात बताया है, और कहा कि यह यूपी व जनपदवासियों के लिए गौरवांवित होने अवसर है।
जनपद आजमगढ़ के सदद्गुरु एग्रो इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर यश जायसवाल ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बन जाने से उद्यम को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्टीविटी बढ़ेगी और दिल्ली के बजाय पर अब जेवर एयरपोर्ट से ही अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने उपलब्ध होंगी। लॉजिस्टिक कॉस्ट कम होगी, फास्ट डिलीवरी नए व्यापारिक अनुबंध, वैश्विक व्यापारियों से सीधे सम्पर्क बनेगा और उद्यम तथा आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश व जनपद वासियों के लिए यह गौरव का क्षण है।
परफॉर्मेंस इंडिया कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव पांडेय ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण से कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी और अब दिल्ली जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी, जिससे समय की बचत के साथ व्यापार को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे जनपद बदायूँ सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा तथा उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जनपद के ओडीओपी ब्लैक पॉटरी व रेशमी साड़ी से निर्माताओं व व्यवसायियों ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे तथा व्यवसाय में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों को व्यापक लाभ मिलेगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए लोकल से ग्लोबल की अवधारणा को साकार करेगी। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप करने वाले नए उद्यमियों आदि को भी इससे लाभ होगा।