आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने के लक्ष्य क़ो पूर्ण करने हेतु बैठक की गई

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने के लक्ष्य क़ो पूर्ण करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

     बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में किया जाए तथा प्रत्येक ब्लॉक में समन्वय स्थापित कर गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को बुलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *