AAP कार्यकर्ताओं ने लिया अमर शहीदों और लोहिया के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Azamgarh Uttar Pradesh

आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई के द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु एवं महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस, आजमगढ़ में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव जी की गरिमामय उपस्थिति एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आज़ादी की लड़ाई के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रेरणा प्रस्तुत किया जिसके परिणामस्वरूप आज़ादी की जंग तेज हुई और हम आज़ाद हुये देश के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब मिलकर देश को तोड़ने वाली ताक़तों का मुक़ाबला करें और देश के लिये मरमिटने को हमेशा तैयार रहें।
साथ ही राम मनोहर लोहिया जी की जयंती का भी अवसर होने पर उन्होंने कहा कि लोहिया जी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज के समय में उनके विचार और आदर्श और भी प्रासंगिक है।

जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक मजबूत, समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर कृपाशंकर पाठक,राजेश सिंह,रमेश मौर्य,अनिल यादव,उमेश यादव,कालीमुर्रहमान,राजमन यादव,जिशान अहमद,बाबूराम यादव,इसरार अहमद,अविनाश यादव,रामरूप यादव,रामप्रसाद यादव आदि साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *