फर्जी दस्तावेज व कूटरचना कर 33 लाख से अधिक की जमीन ठगी, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जमीन के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी रूद्रान्श राय पुत्र विनोद राय निवासी मधुबन, कन्धरापुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि कृष्ण चन्द्र राय व उसके परिजनों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा कोडर अजमतपुर स्थित भूमि को असली बताकर कूटरचित नक्शा व दस्तावेज तैयार कर उसे दिखाया गया तथा विश्वास में लेकर किस्तों में भुगतान का झांसा देकर कुल 33,30,000 रुपये ले लिये गये। बाद में जांच में पाया गया कि दिखायी गई भूमि का अधिकांश हिस्सा बंजर व असंबंधित गाटा संख्या का था। जब वादी ने पैसा वापस माँगा तो अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज, धमकी एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही गई।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

➡️ उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त कृष्णचन्द्र राय पुत्र सुखसागर राय निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़, हाल पता मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 49 वर्ष (HS No-15B बरदह) को दिनांक 08.03.2026 को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 23.03.2026 को नि0 रफी आलम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बाग लखराव पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 05 अभियुक्तों को समय 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. जितेन्द्र कुमार पुत्र श्यामधारी निवासी अजमतपुर कोडर, थाना कोतवाली, उम्र करीब 42 वर्ष
  2. अभय कुमार पुत्र स्व0 प्रमोद निवासी अजमतपुर कोडर, थाना कोतवाली, उम्र करीब 22 वर्ष
  3. विजय कुमार पुत्र स्व0 सुरेश निवासी अजमतपुर कोडर, थाना कोतवाली, उम्र करीब 48 वर्ष
  4. महेन्द्र कुमार पुत्र बृजभूषण निवासी अजमतपुर कोडर, थाना कोतवाली, उम्र करीब 40 वर्ष
  5. दीपक पुत्र स्व0 सुरेश निवासी अजमतपुर कोडर, थाना कोतवाली, उम्र करीब 54 वर्ष
    पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि उनके बैंक खातों में विभिन्न तिथियों पर रकम आई थी, जिसे निकालकर मुख्य अभियुक्त कृष्ण चन्द्र राय व उसके परिवार के साथ आपस में बांट लिया गया।
    पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 92/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 352, 351(3), 111(7) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
    आपराधिक इतिहास- अभियुक्त जितेन्द्र कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सिधारी में धारा 419/420/406/427/120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत है।
    गिरफ्तारी करने वाली टीम- नि0 रफी आलम, हे0का0 धर्मेन्द्र तिवारी, का0 अखिलेश यादव, का0 काशी कुमार थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *