रेनबो नेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया

Uttar Pradesh

आजमगढ़ : बिलरियागंज स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में दिनांक 27/12/2025 को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल कुमार आई.पी.एस. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार धनवंत्ता आई.ए.एस जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आजमगढ़, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा भाजपा – अखिलेश कुमार मिश्रा ‘गुड्डू’ जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार धनवंत्ता जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.पी. पाण्डेय व प्रधानाचार्या प्रियंका त्रिपाठी जी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने गणेश वंदना, माँ दुर्गा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्र – मुग्ध कर लिया।
विद्यालय कि प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यालय के उद्देश्यों, लक्ष्यों, व शिक्षा पर केंद्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सुनील कुमार धनवंत्ता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार जी ने विद्यालय के छात्र – छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता, अंग्रेजी प्रतियोगिता, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताओं में टॉपर बच्चों को पुरस्कृत कर अपने आशीर्वचन में बच्चों के प्रति उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं यहां की अच्छी शिक्षा व्यवस्था से उनके उज्जवल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार जी ने बच्चों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होने व सबकी मदद करने मे तत्पर रहने का आवाहन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपस्थित अभिभावकगण, शिक्षकगण, इत्यादि सम्मानित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *