होली जुलूस में हंगामा करने वाले 7 अराजकतत्व गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया इलाके में होलिका जुलूस के दौरान बेल्ट निकालकर हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले 7 अराजकतत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फोटो व वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि धार्मिक कार्यक्रम या जुलूस में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *