निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप

Azamgarh Uttar Pradesh

निजी अस्पताल में ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, विरोध करने पर डॉक्टर ने परिजनों से की मारपीट सिधारी थाने में पीड़िता ने दर्ज की ​शिकायत समय पर ऑपरेशन न होने से तड़पता रहा मरीज

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलंदा गांव निवासी खुशबू देवी ने थाने में तहरीर देकर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र शिवम का हाथ कट जाने पर इलाज के लिए 26 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन रात में होगा, परंतु आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया, जिससे शिवम तेज दर्द से तड़पता रहा। परिजनों द्वारा बार-बार पूछने पर डॉक्टर केवल आश्वासन देते रहे। जब परिजनों ने बच्चे को दूसरे अस्पताल में ले जाने और छुट्टी करने की बात कही, तो डॉक्टर नाराज हो गए। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नाराज डॉक्टर ने स्टाफ से कहा कि इन्हें इतना मारो कि यहां से जाने लायक भी न रहें। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने खुशबू देवी, उनकी बेटी रूपकला, जेठ पंकज और पति बृजेश के साथ मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए। परिजन किसी तरह वहां से जान बचाकर बाहर निकले और सिधारी थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *