
यातायात माह नवंबर 2025 के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज द्वारा आज कस्बा चौक पर एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अनूठी पहल का नेतृत्व थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री देवेन्द्र नाथ दूबे ने किया।
⭐ नाटकीय मंचन के जरिए अनोखी पहल
➡️अभियान की विशेष आकर्षक पहल पुलिस टीम द्वारा किया गया नाटकीय मंचन रहा। पुलिस कर्मियों ने चालान काटने के बजाय रचनात्मक तरीके से आमजन को यह समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट के दुर्घटना होने पर कितनी गंभीर और जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
➡️मुख्य चौक पर प्रस्तुत इस सजीव दृश्य ने राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को भावुक कर दिया तथा उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक सजग होने की प्रेरणा दी।
📢 थानाध्यक्ष का संदेश
जनसमूह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा:
“यातायात नियम किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। हेलमेट बोझ नहीं, जीवन का रक्षक है। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार को जिंदगी भर के दुख में डाल सकती है—इसलिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर लौटें।”
👮♂️ पुलिस बल का योगदान
➡️इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षी (का०) सद्दाम, आरक्षी (का०) विपिन पाण्डेय, तथा होमगार्ड के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
➡️यह अभियान आमजन को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने तथा यातायात अनुशासन मजबूत करने की दिशा में पुलिस विभाग का एक सराहनीय प्रयास है।