
आजमगढ़: एक पेड़ मॉ के नाम 2.0 के अन्तर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनपद स्तरीय अधिकारियों बधाई दी।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद आजमगढ़ मा0 मुख्यमंत्री जी के आने की सूचना पाते ही जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल कार्यक्रम स्थल का भ्रमण एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पौधरोपण से एक दिन पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा मण्डलायुक्त, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ भ्रमण कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगातार उपस्थित रहकर अपनी देखरेख मे वृक्षारोपण कार्यक्रम से संबंधित कार्याें को समय से पूर्ण कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बधाई दी।
जन सामान्य को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे एवं अण्डर पास पर जगह-जगह साइनेज लगवाये गये। आने-जाने वाले जन सामान्य के वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर गर्मी के दृष्टिगत जन सामान्य को कोई परेशानी ना हो, इसलिए सभी गाड़ियों में ओआरएस की पर्याप्त पैकेट रखवाये गए थे। जनसभा स्थल पर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई थी तथा किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही जन सभा स्थल के प्रत्येक ब्लाक में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी गयी थी। विभागीय अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत केरमा में सफलतापूर्वक 12 हजार पौधों का रोपण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लगातार किये गये पर्यवेक्षण एवं प्रयासों से कार्यक्रम स्थल पर 15 हजार से अधिक युवा, महिला एवं पुरुषों ने प्रतिभाग कर माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना एवं आशीर्वचन लिया।