
एक पेड़ मां के नाम से बदलेगी पर्यावरण की दिशा : अफजल
सभासद मोहम्मद अफजल ने अपनी मां वाजिदा बेगम व समाजसेवी अमित वर्मा ने पूनम देवी की स्मृति में किया पौधारोपण
आजमगढ़। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर के राजघाट पर जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्मद अफजल द्वारा बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा माँ की स्मृति में आंवला, आम, पीपल, नीम, जामुन, आदि पौधारोपण किया गया। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने के लिए टी गार्ड भी लगाया गया व पौधे के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान मोहम्मद अफजल ने कहा कि ’एक पेड़ माँ के नाम’ के जरिये हम अपनी जननी और अपनी धरती मां को संरक्षित करने का काम कर रहे है। धरा के लिए पेड़ आवश्यक है, अपने द्वारा रोपे गये पेड़ को हम जब अपने ही जननी के सम्मान में रोपेंगे तो निश्चित ही हम उसके बड़े होने तक उसे संरक्षित करने का भी काम करेंगे और सुनहरी स्मृतियों का संयोजन करेंगे। निश्चित ही यह अभियान प्राकृतिक संरचना के सुधार में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सभासदों, प्रधानो सहित सभी को दिशा-निर्देश दिया गया है, जिसके क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पौधारोपण जिला योजना समिति के सदस्य व सभासद मोहम्मद अफजल द्वारा अपनी माँ स्व. वाजिदा बेगम व समाजसेवी अमित वर्मा की माँ स्व.पूनम देवी की स्मृति को समर्पित रहा। उन्होंने इस अभि्
ायान के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का भी वादा किया। कोडरअजमतपुर के प्रधान सुनील मौर्य ने भी सभी को पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोडरअजमतपुर के प्रधान सुनील मौर्य, अमित वर्मा, विकास जायसवाल मनीष कृष्णा साहिल नीतीश रंजन तिवारी अनूप वर्मा नीलू मौर्या शिवाकांत अतुल मौर्या गौरव वर्मा देवेंद्र वर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।