आजमगढ़ शहर के बदरका क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध स्प्रिंग डेल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं भक्तिमय रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें नन्हे कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात बाल कलाकारों ने सीता स्वयंवर, राम वनवास और रावण वध जैसे प्रमुख प्रसंगों को बेहद जीवंत ढंग से मंच पर उतारा। रामलीला के विभिन्न मंचनों में प्रभु श्रीराम की भूमिका में अंशुमान सेठ, माता सीता के स्वरूप में स्वरा सोनी, शिवन्या पटेल व रिया गुप्ता तथा लक्ष्मण जी के रूप में अनाय गुप्ता ने अपने बेहतरीन संवाद अदायगी से पूरे माहौल को राममय बना दिया। विद्यालय के प्रबंधक शरद राय ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बाल मन में अपनी महान संस्कृति व नैतिक मूल्यों का बीजारोपण होता है, वहीं प्रधानाचार्या शमा परवीन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका सुषमा जी के साथ-साथ शिक्षक वर्ग से पायल वर्मा, अनामिका प्रजापति, ऐमन फातिमा, शहाना शाह, राधा मौर्य और सृष्टि मौर्य सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
स्प्रिंग डेल स्कूल बदरका में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक रामलीला, अभिनय से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
आजमगढ़। बदरका चौकी के निकट स्थित सुप्रसिद्ध स्प्रिंग डेल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा भव्य एवं भक्तिमय रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें नन्हे कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात बाल कलाकारों ने सीता स्वयंवर, राम वनवास और रावण वध जैसे प्रमुख प्रसंगों को बेहद जीवंत ढंग से मंच पर उतारा। रामलीला के विभिन्न मंचनों में प्रभु श्रीराम की भूमिका में अंशुमान सेठ, माता सीता के स्वरूप में स्वरा सोनी, शिवन्या पटेल व रिया गुप्ता तथा लक्ष्मण जी के रूप में अनाय गुप्ता ने अपने बेहतरीन संवाद अदायगी से पूरे माहौल को राममय बना दिया। विद्यालय के प्रबंधक शरद राय ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बाल मन में अपनी महान संस्कृति व नैतिक मूल्यों का बीजारोपण होता है, वहीं प्रधानाचार्या शमा परवीन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका सुषमा जी के साथ-साथ शिक्षक वर्ग से पायल वर्मा, अनामिका प्रजापति, ऐमन फातिमा, शहाना शाह, राधा मौर्य और सृष्टि मौर्य सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।