नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपनी पहली प्रेस वार्ता की

Azamgarh Uttar Pradesh

आज़मगढ़: जनपद में नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपनी पहली प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जिले की प्राथमिकताओं, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अपनी नीति स्पष्ट की। कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा और शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने प्रेस वार्ता में कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था पर उनका विशेष फोकस रहेगा। जनता से संवाद और फील्ड विजिट के माध्यम से समस्याओं को सीधे समझने और सुलझाने की बात भी कही। उन्होंने यह भी बताया कि जन सुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल होगा। मेरी प्राथमिकता यही रहेगी कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को सख़्त निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *