स्प्रिगडले स्कूल में डांडिया नाइट की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों व अभिभावकों ने जमाया रंग*

Azamgarh Azamgarhcity

*स्प्रिगडले स्कूल में डांडिया नाइट की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों व अभिभावकों ने जमाया रंग*आजमगढ़: बदरका स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को भव्य एवं आकर्षक ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा प्रांगण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में डूब गया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं व त्योहारों के प्रति रुचि जगाना और अभिभावकों के साथ आपसी सौहार्द व संबंधों को प्रगाढ़ बनाना था। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रबंधक शरद कुमार राय एवं प्रधानाचार्या मुसर्रत शेख के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान डायरेक्टर पायल वर्मा, वाइस प्रिंसिपल शमा परवीन तथा समस्त शिक्षिकाओं ने व्यवस्था संभालने में सराहनीय योगदान दिया।समारोह के समापन पर डांडिया प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक कमेटी की सदस्य प्रियंका राय ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिभावकों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *