राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Azamgarh Azamgarhcity


राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनाक 07 से 09 अक्टूबर 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरा दिन का परिणाम


चित्रकूट ने सैफई को 27-22
मेरठ ने कानपुर की 31-13
प्रयागराज ने बरेली को 27-9
आजमगढ़ ने बस्ती को 30-29
अलीगढ़ ने लखनऊ को 41-23
अमेठी ने आगरा को 30-17
गोरखपुर ने गोंडा को 25-12
वाराणसी ने प्रयागराज को 48-34
हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी बलिया जय प्रकाश यादव उप क्रीड़ाधिकारी, डा0 एहसान अहमद कोषाध्यक्ष उ0प्र0 कबड्डी संघ, श्री सुरेश कुमार सिंह चेयरमैन रेफरी बोर्ड, श्री तारकेश्वर सिंह लक्ष्मण अवार्डी खिलाडी, श्री के0एम0 श्रीवास्तव सचिव जिला हैण्डबाल संघ, श्री प्रसाद राय सचिव जिला कबड्डी संघ, श्री लक्ष्मण प्रसाद सचिव जिला जिम्नास्टिक्स संघ आजमगढ़, श्री भूपेन्द्र वीर सिंह क्रिकेट प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक, कुमारी गुड़िया कबड्डी प्रशिक्षक,मो0 इरफान हाकी प्रशिक्षक, करन श्रीवास्तव बैडमिन्टन प्रशिक्षक, अरविन्द कन्नौजिया फुटबाल प्रशिक्षक, आदर्श यादव वालीबाल प्रशिक्षक, अनिल तिवारी सयुक्त सचिव एथलेटिक संघ आजमगढ़, सत्यवान यादव, सचिव कुश्ती संघ,नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, रितेश्स कुमार श्रीवास्तव अबुसैफ आदि लोग उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों का सिराजुद्दीन क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कल प्रातः 8 बजे से क्वार्टर फाइनल का मैच खेला जाएगा।

       (सिराजुद्दीन)
	  क्रीड़ाधिकारी
 	     क्षेत्रीय खेल कार्यालय 
   आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *