‘वीडीएस डांस एकेडमी’ के तत्वाधान में ‘आजमगढ़ डांडिया नाइट’ का 7वां भव्य संस्करण; 11 को विशेष पूजन व 13 अक्टूबर को मचेगी डांडिया की धूमआजमगढ़। जगत जननी माँ जगदंबे और माता रानी के पावन आशीर्वाद से पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव ‘आजमगढ़ डांडिया नाइट’ इस वर्ष अपनी सफलता की 7वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। ‘वीडीएस डांस एकेडमी’ के तत्वाधान में इसके प्रोप्राइटर व मुख्य आयोजक अभय सिंह के मार्गदर्शन में इस भव्य उत्सव का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 11 अक्टूबर 2026 को विशेष पूजन-अर्चन व अनुष्ठानों के साथ होगा। तत्पश्चात, नवरात्रि के तृतीय दिन 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को डांडिया नाइट का भव्य आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियों और सेलिब्रिटी अतिथियों के नामों की आधिकारिक घोषणा के लिए आयोजक मंडल जल्द ही एक प्रेस वार्ता आयोजित करेगा।मुख्य आयोजक अभय सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को मुख्य समारोह का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित है। विगत 7 वर्षों की निरंतर सफलता और जन-भरोसे को ध्यान में रखते हुए इस बार आम जनता के लिए एेंट्री पास (टिकट) बेहद किफायती दरों पर विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं: * सिंगल पास (एक व्यक्ति): ₹299 * कपल्स/पेयर पास (दो व्यक्ति): ₹499 * ग्रुप पास (चार व्यक्ति): ₹999 (विशेष छूट के साथ)यहाँ से प्राप्त करें अपने पास (ऑफ़लाइन बुकिंग केंद्र): * ZORKO Restaurant (रैदोपुर) * Kashi Gomti Jewellers * Speed Travel (ब्रह्मस्थान) * Smart Optical * SSG Restaurant (सिधारी) * VDS Dance Academy (मुख्य कार्यालय)पास व कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी या बुकिंग के लिए संपर्क सूत्र: 9598770819, 9555365834।आयोजकों ने स्पष्ट किया कि पास सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, अतः डांडिया प्रेमी समय रहते अपने पास सुरक्षित करा लें। सभी पासधारकों के लिए आयोजन स्थल पर रात्रि में सात्विक व शुद्ध फलाहारी जलपान की व्यवस्था रहेगी, जिसमें मुख्य रूप से नवरात्रि के शुभ अवसर पर मूंग दाल का हलवा व अन्य सात्विक व्यंजन परोसे जाएंगे।हाईटेक 4K कवरेज, ऑन-स्पॉट फोटोग्राफी व साउंड:तकनीकी रूप से आयोजन को बेहद भव्य रूप दिया जा रहा है। पूरे कार्यक्रम की 4K कंप्यूटराइज्ड लाइव रिकॉर्डिंग, जिब्बी-ट्रॉली, गिंबल और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों से लाइव कवरेज होगी। आयोजन स्थल पर विशेष फोटोग्राफी काउंटर रहेगा, जहाँ प्रतिभागी अपने यादगार पलों की हाई-क्वालिटी तस्वीरों के लिए ऑन-द-स्पॉट ऑर्डर दे सकेंगे।पारंपरिक परिधान, सुरक्षा व्यवस्था और लकी ड्रा:प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक परिधान (ड्रेस कोड) अनिवार्य रहेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के समन्वय से पुख्ता इंतजाम रहेंगे तथा बिना वैध पास के प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। लकी ड्रा के तहत भाग्यशाली विजेता को स्कूटी व दर्जनों आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।