आजमगढ़ में छात्रा ने की आत्महत्या

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

आजमगढ़: थाना कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को हुई, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही सीओ सिटी और थाना सिधारी की पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब हर पहलू से इस घटना की जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *