आजमगढ़ के लाल विवेक चौहान ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, सर्वोदय पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विवेक चौहान का 85 कि०ग्रा० फ्री स्टाइल में U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप पटाया 2026 थाईलैंड में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी द्वारा अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विवेक चौहान पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार चौहान ग्राम चंदौका पोस्ट पठखौली जिला आजमगढ़ के निवासी हैं. इनकी इस उपलब्धि से आजमगढ़ का नाम गौरवान्ति हुआ है। साथ ही साथ प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने उनके कोच श्री जयप्रकाश यादव उपक्रीडा अधिकारी आजमगढ़ को भी अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विवेक चौहान ने प्रारंभिक प्रशिक्षण सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में जयप्रकाश यादव एवं गोविंद यादव के निर्देशन में प्राप्त किया। पिछले एक वर्ष से स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद यादव अध्यक्ष कुश्ती संघ आजमगढ़ ने कहा कि U15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप पटाया 2026 थाईलैंड में स्वर्ण पदक लाने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामानाएँ दी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आने वाले ओलम्पिक में भी आजमगढ़ के पहलवान प्रतिभाग कर पदक प्राप्त करेंगें।

आज के इस सम्मान समारोह में विजय शंकर यादव उपाध्यक्ष कुश्ती संघ, आजमगढ़, प्रवीण कुमार यादव सचिव कुश्ती संघ आजमगढ़, अजेन्द्र राय सचिव आजमगढ़ ओलम्पिक संघ, चंद्रिका यादव, बुझारत यादव, श्याम सुन्दर गुप्ता, भयैया लाल, लाल चन्द यादव, बलधारी चौहान, मोती यादव, राम नयन प्रजापति, धमेन्द्र चौहान, रण विजय चौहान, अखिलेश यादव, सत्यवान यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे और विवेक चौहान की इस उपलब्धि पर उन्हे बहुत बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *