पुलिस लाइन में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा सम्पन्न, 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

एसएसपी अनिल कुमार की पहल पर 80 खिलाड़ी प्राप्त कर रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण

➡️आज दिनांक 14 जून 2026 को आजमगढ़ पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार (आईपीएस) की पहल पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें वर्तमान में लगभग 80 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

➡️उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बलिया जनपद के 10 खिलाड़ी भी शामिल रहे। परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनर आरिफ खान की देखरेख में संपन्न हुई।

➡️परीक्षा में 20 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट तथा 15 खिलाड़ियों ने व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट हेतु टेस्ट दिया।

➡️येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट उत्तीर्ण खिलाड़ियों में श्रेया, रित्वी, सौम्या गौतम, सौम्या पटेल, सौम्या सोनकर, आकृति, समृद्धि ओझा, आकृति सोनकर एवं आराध्या सोनकर शामिल रहीं।

➡️वहीं व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट परीक्षा में आस्था यादव, स्वाति निषाद, दीपक, परिधि, अस्तुति, रिया, हर्षित एवं आयत ने सफलता प्राप्त की।

➡️इस अवसर पर कोच सुनील कुमार शिंदे, चमन, अनामिका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *