
आजमगढ़: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बैंगलोर द्वारा आयोजित सर्टिफिकेट कोर्स को सफलता पूर्वक पूर्ण कर जनपद के सतेन्द्र उपाध्याय ने बैडमिंटन कोचिंग के क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल की है। सतेन्द्र उपाध्याय वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विकास खंड तहबरपुर में सहायक अध्यापक ,के पद पर तैनात हैं। उन्होंने विभाग के सहयोग से इस प्रतिष्ठित कोर्स को पूरा किया है।
कल 6 सप्ताह का यह कोर्स थ्योरी के लिए ऑनलाइन तथा प्रैक्टिक प्रशिक्षण 18 मई से 3 जून तक साई बैंगलोर के बैडमिंटन कोचिंग ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही प्रशिक्षुओं की लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और स्किल टेस्ट का भी कड़ा आयोजन हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कोर्स में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 52 ट्रेनीज ने प्रतिभाग किया था। सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर 3 जून को सतेन्द्र उपाध्याय ने अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया और बैडमिंटन कोचिंग के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए आधिकारिक रूप से अहर्ता प्राप्त कर ली।
सतेन्द्र उपाध्याय की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक और खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर ने उन्हें बधाई दिया l
सत्येंद्र उपाध्याय के मेंटर अजेंद्र राय ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक द्वारा राष्ट्रीय स्तर के संस्थान से खेल के क्षेत्र में यह अहर्ता प्राप्त करना पूरे विभाग एवं जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके इस प्रशिक्षण का लाभ परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी मिलेगा।
इसके साथ ही, उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीपी राय सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद यादव पुनीत राय मनीष रतन अग्रवाल प्रज्ञा राय राकेश कुमार सिंह प्रवीण सिंह सौरभ राय पवन पांडे नीरज अग्रवाल रमाकांत वर्मा दिव्यांश राय “किशन” शशांक शेखर सिंह ने उन्हें विशेष बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त किया l