
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दूर दराज से आए लोगों जून की तपती गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों के बाहर सेवा भाव की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। टिप्स टाॅप्सी रेस्टोरेंट और गिफ्ट एंड ग्लैमर शॉप के प्रोप्राइटर अभिषेक सर्राफ द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के साथ आए परिजनों, पुलिस के सिपाहियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई।
अभिषेक सर्राफ और उनकी टीम ने शिबली डिग्री कॉलेज, शिबली इंटर कॉलेज, एसकेपी इंटर कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात पुलिसकर्मियों और धूप में इंतजार कर रहे अभिभावकों को ठंडा पानी पिलाया और बिस्किट बांटे। इस सराहनीय पहल की स्थानीय जनता और प्रशासन के लोगों ने प्रशंसा की। अभिषेक सर्राफ ने कहा कि परीक्षा के इस तनावपूर्ण माहौल और गर्मी में लोगों की सेवा करना उनका नागरिक कर्तव्य है।