जिलाधिकारी ने हाफिजपुर में क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में रबी फसल गेहूं के वास्तविक उत्पादन के आकलन हेतु सांख्यिकीय विधि से कराए गए क्रॉप कटिंग प्रयोग के अंतर्गत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा तहसील सदर के विकास खण्ड पल्हनी के ग्राम हाफिजपुर में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की गई।

   जिलाधिकारी ने किसान सुभाष सिंह एवं सोनू के खेत में निर्धारित क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर में गेहूं की फसल की कटाई कराकर थ्रेसिंग कराया गया क्रॉप कटिंग के दौरान क्रमशः 14.830 किलोग्राम एवं 16.500 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर औसत उत्पादन क्रमशः लगभग 34 व 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया। यह क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सी0सी0ई0 एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके।

  इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। 

    इस अवसर पर तहसीलदार विवेकानंद दूबे, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार,अपर सांख्यिकीय अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव,फसल बीमा प्रतिनिधि सोहित यादव, राजस्व निरीक्षक रामजीत, लेखपाल संजीव कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान राम सरीफ चौहान सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *