वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्नों का दीक्षांत समारोह: पुरस्कार पाकर खिले चेहरे, भावुक हुए अभिभावक

Azamgarh Uttar Pradesh

आइकोनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों का ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि व उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के साथ-साथ बेस्ट डांस, बेस्ट राइटिंग, बेस्ट सिंगिंग, बेस्ट डांसिंग, बेस्ट डिसिप्लिन एवं बेस्ट डाइट जैसे विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए कई अभिभावकों को “स्किल्ड पेरेंट्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने मंच पर आकर विद्यालय की खुले हृदय से प्रशंसा की। कुछ अभिभावक भावुक होकर अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी आंखों में आंसू तक नहीं रोक सके।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिना देसाई ने अपने संबोधन में कहा कि “हम जैसी पुस्तकें पढ़ते हैं और जैसी संगति में रहते हैं, हम वैसे ही बनते हैं। इसलिए विद्यालय का चयन करते समय ऐसे संस्थान को प्राथमिकता देनी चाहिए, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हों, जैसे वेदांता इंटरनेशनल स्कूल।”
कार्यक्रम का सफल संचालन हेडमिस्ट्रेस डॉ. शमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुमकुम दुबे, आरती सिंह, पूनम रावत, प्राची जायसवाल, नेहा सिंह, सुप्रिया राय एवं सोनम सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने सभी अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें बेहतर अभिभावक बनने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं संरक्षक अरविंद कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्राची जायसवाल, सुप्रिया राय एवं उजाला गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *