गर्मी की पहली दस्तक और बिजली पस्त: आजमगढ़ के एलवल में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली व्यवस्था की कमजोरी सामने आने लगी है। शहर के एलवल में रोड किनारे स्थित एक ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते धू-धू कर जल गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बगल में कई बैंकों की शाखाएं हैं। दो पब्लिक स्कूल हैं। दवा मंडी भी बगल में है। अभी से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एसी का उपयोग होने लगा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी।
ट्रांसफार्मर जलने के कारण एलवल रोड और आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई।
सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *