पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

Azamgarh Uttar Pradesh

मौके पर हुई तीन की मौत

मुबारकपुर क्षेत्रांतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिलर संख्या–254 के समीप मेरठ से वाराणसी जा रही एक ओमनी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 07 व्यक्ति सवार थे। उक्त दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 04 व्यक्ति घायल हो गए।

सभी मृतक एवं घायल ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल सदर भेजा गया, जहां उनका समुचित एवं उन्नत उपचार जारी है। मृतकों के शवों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भिजवाया गया है।

घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *