हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल प्रदर्शनी

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आज हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यूथ आई कॉन अवार्ड, बेस्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं का सम्मान, जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमियों का सम्मान एवं रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन श्री रामपाल सिंह पूर्व जि०प० सदस्य द्वारा श्री परिक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जनपद के बेस्ट सैलरी पर कार्य कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को यूथ आईकॉन अवार्ड एवं बेस्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं का सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड देकर किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 14 जुलाई, 2025 को आयोजित रोजगार मेले में चयनित बेस्ट सैलरी वाले 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक राजकीय आई०टी०आई० श्री नागेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में विश्व युवा कौशल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यदेशक श्री रविन्द्र नाथ यादव, श्री अवधेश, एम०आई०एस० प्रबन्धक श्री शिवम सिंह, श्रीमती एकता, श्री पंकज श्रीवास्तव तथा आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *