एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स: आनंद सिंह ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

चीन में आयोजित पहली ‘एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026’ में भारत के युवा एथलीट आनंद सिंह ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है।
​आनंद सिंह ने 80.57 मीटर का दमदार थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। इस कड़े मुकाबले में चीन के शियाओबो वांग (79.41 मीटर) दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें रजत पदक मिला।
​भारत के लिए दोहरी खुशी की बात यह रही कि एक अन्य भारतीय खिलाड़ी लोहाकरे ने भी 77.70 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक (Bronze Medal) देश की झोली में डाला।
​उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात यह है कि स्वर्ण पदक विजेता आनंद सिंह, आजमगढ़ जनपद के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के भोपालगंज के निवासी हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर दोनों युवा खिलाड़ियों को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *