संशोधित कार्यक्रम स्थल: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

सेवा में,
संपादक/ब्यूरो चीफ /जिला संवाददाता/
प्रिंट व सैटेलाइट टीवी चैनल
जनपद आजमगढ़

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि प्राप्त सूचनानुसार 13 जून 2026 शानिवार को पूर्वाहन 10 बजे मा.मुख्यमंत्री जी का जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम (जन सभा) “महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय” में प्रस्तावित है।

समाचार पत्र व सैटेलाइट टीवी चैनल के जो मीडिया बंधु उपर्युक्त कार्यक्रम स्थल पर जाकर कवरेज करना चाहते हैं, वे मीडिया पास हेतु वर्ष 2026 का अथॉरिटी लेटर, आधार कार्ड व 02 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जिला सूचना कार्यालय में 12 जून, मध्याहन 12 बजे के पहले तक ससमय अनिवार्य रूप से जमा करने का कष्ट करें।

वीवीआईपी प्रोटोकॉल व सुरक्षा नियमों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मीडिया बंधुओं का सत्यापन किया जाएगा।

कार्यक्रम की मा.मुख्यमंत्री मीडिया टीम द्वारा कैमरे से ली गई उच्च क्वालिटी की फोटो व वीडियो तथा प्रेस विज्ञप्ति कार्यक्रम समाप्त होते ही मीडिया ग्रुप में उपलब्ध करा दी जाएगी। आपका सहयोग अपेक्षित है।

सादर,
जिला सूचना अधिकारी
आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *