एक दस्तरखान, अनेक दिल: अफजल सभासद की इफ्तार पार्टी ने पेश की आपसी मोहब्बत की मिसाल

Azamgarh Uttar Pradesh

रमज़ान के मुक़द्दस महीने की बरकतों के बीच आज तरफ़ से इफ़्तार की दावत का इंतज़ाम किया गया, जिसमें मोहल्ले ही नहीं बल्कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़े-बुज़ुर्ग, नौजवान और बच्चों ने एक साथ बैठकर रोज़ा इफ़्तार किया।
एक साथ बैठकर इफ़्तार करना सिर्फ़ एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत, भाईचारे और एकता का खूबसूरत पैग़ाम भी है। आप सभी लोगों की मौजूदगी ने इस इफ़्तार को और भी यादगार बना दिया।
दिल से शुक्रगुज़ार हूँ उन सभी साथियों का जिन्होंने आकर इस महफ़िल की रौनक बढ़ाई।
अल्लाह तआला से दुआ है कि हम सबके रोज़े, इबादत और दुआओं को क़ुबूल फरमाए और हमारे नगर में हमेशा अमन, भाईचारा और मोहब्बत कायम रखे।
— अफजल सभासद 🤲✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *