सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव बोले- ‘सत्ता के दम पर बेईमानी करना चाहती है भाजपा, कार्यकर्ता रहें मुस्तैद

Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक और वैश्विक हालातों पर मंथन किया गया।


​27 मार्च तक मुस्तैद रहें कार्यकर्ता: हवलदार यादव
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता के बल पर बेईमानी करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की मुस्तैदी की सराहना करते हुए आह्वान किया कि 27 मार्च 2026 तक होने वाली प्रक्रिया के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं।
​नेहरू हॉल में मनेगा मान्यवर कांशीराम साहब का 92वां जन्मदिन
हवलदार यादव ने घोषणा की कि गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ने वाले महान नेता मान्यवर कांशीराम साहब का 92वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी द्वारा नेहरू हॉल, आजमगढ़ में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे जनपद से PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
​सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव
विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और महंगी शिक्षा-दवा जैसी समस्याएं विकराल हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है और एक खास वर्ग के वर्चस्व के चलते दलितों व पिछड़ों का उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने की अपील की।
​वैश्विक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में विधायक डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव और पूजा सरोज ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले की नीति और एपस्टीन फाइल में कई बड़े नेताओं के नाम आने जैसी घटनाओं से ध्यान भटकाने के लिए दुनिया भर में टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता इन सभी वैश्विक और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच ले जाएं और अखिलेश यादव की नीतियों का प्रचार करें।
​बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री डॉ. राम दुलार राजभर, वर्मन यादव, करुणा कांत मौर्य, अजीत कुमार राव, हरिश्चंद्र यादव, अब्दुल्ला, अशोक यादव भोला, डॉ. धनराज यादव, जी.एस. प्रियदर्शी, वाले चंद कुशवाहा, जगदीश यादव, सोमनाथ यादव, वसीमुद्दीन शेख, राज नारायण यादव, राम आसरे चौहान, दुर्गेश यादव, विवेक सिंह, विनीत राय, दीपचंद विशारद, विनोद यादव, संतोष कुमार गौतम, सुशील आनंद और टिपलूर रहमान सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *