UP TET परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, DM और SSP ने किया औचक निरीक्षण

Azamgarh Azamgarhcity Uttar Pradesh

​आजमगढ़: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) को जनपद में नकल विहीन, पारदर्शी और शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
​अधिकारियों का काफिला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) और अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचा, जहां उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम और अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग प्रकिया को परखा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वाले और अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *